---Advertisement---

झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ का द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न

On: February 17, 2025 8:42 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) का एक दिवसीय द्वितीय त्रिवार्षिक अधिवेशन ग्रैंड ऑकेजन बैंक्वेट, कोकर, रांची में आयोजित हुआ। अधिवेशन का थीम “सशक्त बैंकिंग, समृद्ध झारखंड, उज्जवल भविष्य” था।


मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने सहकारिता विकास, सशक्त बैंकिंग व समृद्ध झारखंड पर अपने विचार रखे और सहकारी बैंक कर्मचारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री भा.म.सं. श्री राजीव रंजन, प्रदेश बैंकिंग प्रभारी श्री सुनील कुमार, केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री संतोष कुमार साहू व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुकेश मुक्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

नई कार्यसमिति की घोषणा


अधिवेशन में प्रदेश बैंकिंग प्रभारी श्री सुनील कुमार द्वारा नई कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए:

अध्यक्ष: श्री अनिल पी. पन्ना

कार्यकारी अध्यक्ष: श्री मनीष कुमार

उपाध्यक्ष: श्रीमती पल्लवी राज, श्री संजय कुमार, श्री श्याम बास्के, श्री मुकेश कुमार साव

महासचिव: श्री चंदन कुमार प्रसाद

उप महासचिव: श्री संतोष साहू

सचिव: श्री राकेश कुमार, श्री राजीव कुमार, श्रीमती अमृता महतो, श्री कमलेश दास

वित्त सचिव: श्री निखिल बांका

सह वित्त सचिव: श्री नवीन सेठ

कार्यालय मंत्री: श्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव

कार्यसमिति सदस्य: श्री मुकेश कुमार, श्री तिलक देव कुमार, श्री सुनील कुमार राम, श्री राहुल रजक, श्री राजीव रंजन,श्रीमती रजनी।

12 सूत्री प्रस्ताव पारित

अधिवेशन में कर्मचारियों की बेहतरी और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 12 सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए:

अधिवेशन की प्रमुख झलकियां

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मंच संचालन श्री चंदन कुमार प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन श्री राजीव रंजन ने किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now