July 26, 2026

हरियाणा:झज्जर में सनसनीखेज कांड, युवक को 30 गोली मारी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेवारी

IMG_20260517_170228.jpg

हरियाणा: झज्जर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया।जब सुबाना गांव में बीती रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठने के महज 20 सेकंड बाद ही हितेश उर्फ गोलू पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां की बौछार कर दी। हमलावर ने कथित रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

बताया जा रहा है कि हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने करीब सवा दो मिनट तक लगातार फायरिंग की. इस बीच बदमाशों की पिस्तौल भी अटकी, लेकिन वे बार-बार गाड़ी से उतरकर हितेश पर गोलियां दागते रहे. पुलिस अब इस मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है.

सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप
इस खौफनाक वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “मै Naveen_Boxer_Goripur, Arvind_Gilli_Rana, Zora_Dabas कल रात को जो Haryana के सुलाना गांव में जो Hitesh urf Golu की हत्या हुई है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं.
इसने हमारे भाई Pardeep और उसके भाई (Foji) को गोली मारी थी जिसमें ये भी शामिल था. इसलिए इसको हमारे भाई (Padeep) और उसके साथियों ने अपने हाथों से मारा है और जो भी इसमें शामिल थे सब तैयार रहें, नंबर सबका आयेगा. इसके तो सिर्फ 30 गोलियां मारी है, बाकी जो भी बचें हैं उनके 100 से भी ज्यादा गोली मारेंगे. जो भी हमारे दुश्मन हैं वो भी तैयार रहें, जल्द ही मुलाकात होगी.
पुरानी रंजिस में हुई हत्या
वायरल पोस्ट में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है. इसमें लिखा है कि हितेश हमारे भाई प्रदीप और फौजी को गोली मारने की घटना में शामिल था, इसलिए प्रदीप और उसके साथियों ने उसे अपने हाथों से सजा दी है.

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed