सेवा ही लक्ष्य संस्था ने जुगसलाई गौरी शंकर रोड ईदगाह मैदान में 100 जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा राशन कार्ड
Satish Sinha
January 11, 2026 (Last updated: January 12, 2026)
जमशेदपुर:जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई गोरी शंकर रोड स्थित ईदगाह मैदान प्रागण मे 100 जरूरतमंद लोगो को सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा निःशुल्क राशन कार्ड वितरण किया गया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि हर जरूरतमंद लोगो को सरकारी योजना का लाभ मिल सके कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
इस कार्यक्रम मे मोनु तिवारी, दिनेश जयसवाल, प्रतीक शराफ, विक्की सोनकर, सजंय सिंह, राकेश दास आदि लोग मौजूद थे।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।