---Advertisement---

जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव 

On: September 10, 2024 8:44 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सोनारी राम मंदिर प्रांगण में सोनारी आंध्र समिति के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

आज गणेश उत्सव के साथ साथ साई बाबा की पूजा और भजन का आयोजन किया गया था। सोनारी शांति समिति के सदस्य और पूजा कमेटी के सदस्य भाई हर्ष नायडू के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता सह सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी उपस्थित हुए।

अध्यक्ष – के. श्रीनिवास राव,उपाध्यक्ष – ई. धर्म राव,पी. बलराम शर्मा महासचिव – के. हनुमंता राव कोषाध्यक्ष – एस.वी. कृष्ण राव महिला समिति सदस्य – के. मणि, के. शैलिका और बाकी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र पहनकर ढ़ोल नगाड़े के साथ किया। उसके उपरांत  सुधीर कुमार पप्पू और राहुल भट्टाचार्जी ने मिलकर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी की आरती किये और साई बाबा की भी आरती कर समस्त झारखंड वासियों की स्वस्थ-सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना किये।

इस पूजा अर्चना के समय हम लोगों के साथ अरविंद पांडे और भाई,सर्वेश भी मौजूद थे। अतिथियों ने सोनारी आंध्र समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को खासकर के भाई हर्ष नायडू का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ बंद कराने निकले पूर्व भाजपाई विकास सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

गढ़वा राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के मौके पर मिला मेडिकल हॉस्पिटल में डॉ विहान चंद्र जयंती मनी

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद,भाजपा ने शहरवासियों से समर्थन की अपील की

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया दो महत्वपूर्ण जनसुविधाओं का शिलान्यास; सरकार पर साधा निशाना

खबर का असर: प्रसव में लापरवाही मामले में दो एएनएम को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में खत्म हुआ गतिरोध,प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने शव ले किया अंतिम संस्कार