---Advertisement---

सिल्ली भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद साहू की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

On: May 30, 2024 1:38 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी के सिल्ली मंडल अध्यक्ष बांसारूली निवासी विनोद साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत बुढाम और कीता के बीच सड़क दुर्घटना में हुई। वे बांसारूली दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक भी थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और उनको आनन-फानन में सिल्ली सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक उनकी शव सिल्ली अस्पताल में रखी हुई थी। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही सांसद संजय सेठ ने कहा कि विनोद साहू का निधन वज्रपात जैसा है। यह एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। भाजपा ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मन बहुत व्यथित है। मेरे पास कुछ कहने को शब्द नहीं है और कहा की इस विकट परिस्थिति में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी मौत की खबर सुनते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और समाजसेवी अस्पताल पहुंचे। बताते चले की स्वर्गीय विनोद साहू काफी मिलनसार,हंसमुख और मृदु भाषी व्यक्ति थे। उनके मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now