---Advertisement---

चांदी में आई 16000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

On: February 5, 2026 12:13 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की बिकवाली के चलते सोना जहां 1.49 लाख रुपये के नीचे फिसल गया, वहीं चांदी भी 2.52 लाख रुपये के आसपास कारोबार करती नजर आई।


MCX पर सोने के बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। यह 1,098 रुपये टूटकर 1,51,948 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,53,046 रुपये था। कारोबार आगे बढ़ने के साथ इसमें गिरावट और गहराती चली गई। खबर लिखे जाने तक सोने का वायदा भाव 3,964 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,082 रुपये पर आ गया।


कारोबार के दौरान सोने ने 1,51,948 रुपये प्रति 10 ग्राम का दिन का उच्च स्तर छुआ, जबकि निचले स्तर पर यह 1,48,455 रुपये तक फिसल गया। उल्लेखनीय है कि बीते महीने सोना रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया था।


वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 10,754 रुपये की कमजोरी के साथ 2,58,096 रुपये प्रति किलो पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 2,68,850 रुपये था। शुरुआती कारोबार के बाद चांदी पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया।


खबर लिखे जाने के समय चांदी का वायदा भाव 16,131 रुपये टूटकर 2,52,719 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,58,096 रुपये का उच्च स्तर और 2,52,719 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। गौरतलब है कि इस साल चांदी ने अब तक 4,20,048 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर भी देखा है।


बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख, डॉलर में मजबूती और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जिसका असर घरेलू वायदा बाजार में भी साफ नजर आ रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now