---Advertisement---

पिता की मौत का बदला लेने के लिए 22 साल तक किया इंतजार, बेटे ने हत्यारे को ट्रक से कुचल कर मार डाला

On: October 4, 2024 4:30 PM
---Advertisement---

गुजरात: अहमदाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 साल के युवक ने अपने पिता की हत्या के आरोपी को ट्र्क से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी (गोपाल) जब 8 साल का था तो उसके पिता को इसी तरह कुचल कर मार दिया था। उसने पिता के हत्यारे को मारने के लिए 22 साल इंतजार किया था।

नखत सिंह भाटी (50) मंगलवार को अपनी साइकिल से जा रहा थे, तभी पीछे से एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। नखत सिंह भाटी एक काॅलोनी में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। आरोपी ने भाटी का कुचलने के बाद भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए प्लानिंग के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 2002 में गोपाल के पिता हरि सिंह भाटी को राजस्थान के जैसलमेर में एक ट्रक ने कुचलकर मार डाला था। मामले में कोर्ट ने नखत और उसके 4 भाइयों को 7 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। पुलिस ने बताया कि गोपाल ने पिछले सप्ताह ही 8 लाख रुपये में पिकअप ट्रक खरीदा था। गोपाल के मोबाइल रिकाॅर्डिंग से पता चला कि उसने पिछले सप्ताह नखत के घर के आसपास कई बार रेकी की थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, PMO, NSCS और कैबिनेट सचिवालय अब एक ही छत के नीचे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान