झारखंड

एसपीएल मैच फ्रीडम आजसु ने 2 विकेट से जीता

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:- मुरी हिंडाल्को मैदान में चल रहे एसपीएल प्रतियोगिता में देर शाम मैच फ्रीडम आजसु तथा हिंडाल्को वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमे आजसु फ्रीडम ने हिंडाल्को वारियर्स को 2 विकेट से हरा दिया। फ्रीडम आजसु ने टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया हिंडाल्को वारियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओभर में 5 विकेट खोकर कुल 155 रन बनाया वहीं फ्रीडम आजसु मुरी ने 11.3 ओभर में 8 विकेट खोकर कुल 157 रन ही बना कर मैच जीत ली। आज के खेल में मैन ऑफ मैच का पुरस्कार कृष्ना को, बेस्ट बॉलर कुलदीप महतो को, बेस्ट राजू मंडल को, मोस्ट सीक्सेस अमित बहादुर जिन्होंने 11 छक्के मरा उन्हें दिया गया। शिक्षक समीर सिंह

ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस मोके पर पवित्रा मित्रा ,सिंटू सिंह , आत्माराम महतो, नितीश कुमार महतो, प्रणब महतो समेत काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।