---Advertisement---

एसीबी की बैठक में भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने की बनी रणनीति

On: February 12, 2025 2:01 PM
---Advertisement---

मदन साहु

रांची: झारखण्ड के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अंचल और अनुमण्डल कार्यालयों में दाखिल खारिज और ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधार के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार से त्रस्त और परेशान जनता की मुसीबतों को देखते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के शीर्ष अधिकारियों ने विशेष बैठक की।

इस अवसर पर झारखण्ड के राज्य संयुक्त निदेशक विष्णु साहू के साथ सहायक निदेशक अजय कुमार गौतम, नेशनल ज्वाइंट डायरेक्टर शिवम् कुमार, पूर्वी भारत के जोनल सेक्रेटरी हरिनाथ साहू, एडिशनल सेक्रेटरी हजारी प्रसाद उपस्थित थे। सभी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इन भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की रणनीति के साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) झारखण्ड के महानिदेशक अनुराग गुप्ता से मिलने की योजना बनाई। राज्य के संयुक्त निदेशक विष्णु साहू जी ने इसे जनता के हित में अति आवश्यक बताते हुए डिजिटल लाइव करप्शन कंट्रोल सिस्टम विकसित करने की बात कही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now