---Advertisement---

कैरेबियन सागर में भूकंप के जोरदार झटके, तीव्रता 7.6; सुनामी का अलर्ट

On: February 9, 2025 3:47 AM
---Advertisement---

Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके कैरिबन सी में शनिवार की शाम को नॉर्थ ऑफ होंडुरस और केमैन आइलैंड के साउथवेस्ट में महसूस किए गए। इसकी जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने दी। यूएसजीएस ने बताया कि शाम 6:23 बजे पूर्वी समय के आसपास आया यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका केंद्र जॉर्ज टाउन, केमैन आइलैंड से लगभग 130 मील (209 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई आशंका नहीं है। वहीं प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप के कारण केमैन द्वीप, जमैका, क्यूबा, मैक्सिको, होंडुरास, बहामास, बेलीज, हैती, कोस्टा रिका, पनामा, निकारागुआ और ग्वाटेमाला के तटों पर भूकंप के केंद्र से 620 मील के भीतर खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now