---Advertisement---

एस एस+2 विद्यालय में इंटरमीडिएट कला संकाय में विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन

On: June 6, 2025 3:02 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट कला संकाय का परीक्षाफल जारी किया। जिसमें एस एस+2 विद्यालय सिल्ली के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा में विद्यालय की ओर से कुल 116 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें 83 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 33 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय स्तर पर नेहा कुमारी 431 अंक लाकर प्रथम स्थान,नितेश बेदिया 396 अंक लाकर द्वितीय स्थान एवं रजनी कुमारी 395 अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार पांडे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर परिणाम हासिल करने में बच्चों ने काफी कठोर परिश्रम किया और साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं ने सही मार्गदर्शन के साथ बच्चों को अध्ययन करने में काफी मदद की। जिससे बच्चों ने बेहतर प्रणाम हासिल किया। पूरे विद्यालय परिवार ने बेहतर प्रणाम हासिल करने पर बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन