रांची

रांची से भागलपुर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइम टेबल

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने रांची से भागलपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची – भागलपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08014 रांची – भागलपुर समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (गुरुवार) 23:25 बजे, मुरी आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.32 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे, धनबाद आगमन 03.45 बजे, प्रस्थान 03.50 बजे, जसीडीह आगमन 06.47 बजे, प्रस्थान 06.49 बजे, किउल आगमन 09.02 बजे, प्रस्थान 09.04 बजे एवं भागलपुर आगमन ( शुक्रवार ) 12.00 बजे होगा।

वहीं ट्रेन संख्या 08013 भागलपुर – रांची समर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान ( शुक्रवार ) 14.30 बजे, किउल आगमन 16.55 बजे, प्रस्थान 17.00 बजे, जसीडीह आगमन 19.35 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, धनबाद आगमन 22.55 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.00 बजे प्रस्थान 01.05 बजे, मुरी आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.12 बजे एवं रांची आगमन (शनिवार) 03.30 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 01 कोच होंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।