

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को तेज गति से आ रहे 407 ट्रक ने किनारे खड़े एक सब्जी विक्रेता को अपनी चपेट में ले लिया। उसके बाद एक टेंपो को भी टक्कर मार कर वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सब्जी विक्रेता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता सड़क के किनारे खड़ा था। 407 ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। सब्जी विक्रेता को कुचलने के बाद एक टेंपो को भी धक्का मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और 407 ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 4, 2026





