---Advertisement---

शिक्षक बना भक्षक: शिक्षक ने 50 से अधिक छात्राओं का किया यौन शोषण, गंदी-गंदी हरकत करवाकर बनाता था वीडियो

On: July 19, 2025 8:00 AM
---Advertisement---

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के आंवलहेड़ा गांव में एक सरकारी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसने समूचे शिक्षा विभाग को कलंकित कर दिया। आरोपित शिक्षक शंभू लाल धाकड़ पर पिछले दो साल से 50 से ज्यादा नाबालिग छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर उनका यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षक बच्चों से आपस में अश्लील हरकतें करवाकर उनका वीडियो बनाता था। एक छात्रा ने चुपके से टीचर का वीडियो बनाया और अपने परिवार को दिखाया। पीड़िता के परिवार ने तुरंत जिला कलेक्टर से शिकायत की। इस घटना के बाद, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, स्कूल के गेट पर ताला लगाने का प्रयास किया गया और स्कूल के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने शंभू लाल धाकड़ को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित भी कर दिया है और प्रशासन उसे बर्खास्त करने की तैयारी कर रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोपी शिक्षक शंभू लाल धाकड़ को राक्षस बताया। शिक्षक को चित्तौड़ जिला शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

यह घटना महात्मा गांधी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आंवलहेड़ा बेगूं से सामने आई है। आरोपी शिक्षक स्कूल की नाबालिग छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर उन्हें फुसलाता था और उनका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था। छात्राओं ने डर और शर्मिंदगी के कारण लंबे समय तक इस बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया था। जिसके चलते शिक्षक की हरकतें बढ़ती गई। हालांकि, एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शिक्षक की अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत