---Advertisement---

शिक्षक बना जल्लाद: होमवर्क पूरा न करने पर कक्षा 2 के छात्र को मारे 105 डंडे, बिस्किट देकर दी धमकी

On: February 7, 2026 10:56 PM
---Advertisement---

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 2 के मासूम छात्र को सिर्फ होमवर्क पूरा न होने की वजह से उसके शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे के पैरों पर 105 बार डंडे मारे और रोने पर उसे बिस्किट थमाकर चुप रहने की धमकी दी।

यह सनसनीखेज मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गुम्दाहा स्थित MRG पब्लिक स्कूल का है, जहां की इस घटना से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि स्कूल के अन्य छात्र भी दहशत में हैं।

पीड़ित बच्चा अभिषेक (10) चतरौली गांव के रहने वाले राज प्रसाद गोस्वामी का बेटा है। राज प्रसाद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

परिजनों के मुताबिक, शिक्षक ने अभिषेक के पैरों पर लगातार 105 डंडे मारे। पिटाई के दौरान बच्चा दर्द से चीखता-रोता रहा, लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीजा। निर्दय पिटाई के बाद जब बच्चा जोर-जोर से रोने लगा तो शिक्षक ने उसे एक बिस्किट दिया और धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने घर जाकर किसी को कुछ बताया तो अगले दिन और ज्यादा मारूंगा।

स्कूल से घर लौटते ही अभिषेक दर्द और डर से रो पड़ा और पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। बच्चे की हालत देख पिता राज प्रसाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इसके बाद जब पिता स्कूल जाकर शिकायत करने पहुंचे तो आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल माधवराज ने उन्हें उल्टा डांटकर भगा दिया।

स्कूल से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार ने कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक प्रखर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बढ़ते दबाव और मामले के तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से निकालने की बात कही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now