खेल-कूद

एशियन गेम्स : हॉकी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, एथलेटिक्स में भी डबल धमाल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान को 10-2 से हरा दिया ꫰ भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा चार गोल दागे ꫰ वहीं वरुण कुमार ने दो गोल स्कोर किया ꫰ मंदीप सिंह, ललित उपाध्याय, सुमित और शमशेर सिंह ने भी एक-एक गोल दागा ꫰ पाकिस्तान के लिए एमएस खान और अब्दुल वहीद राणा ने एक-एक गोल दागे ꫰

पुरूष टीम फाइनल में

बैडमिंटन के पुरुष टीम इवेंट में भारत फाइनल में पहुंच गया है ꫰ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 3-2 से हराया ꫰ अब फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा꫰ भारतीय पुरुष टीम पहली बार इस इवेंट के फाइनल में पहुंची है ꫰

एथलेटिक्स में दोहरी कामयाबी

एथलेटिक्स में भारत को दोहरी कामयाबी हासिल हुई है ꫰ पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में कार्तिक कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया ꫰ इसी स्पर्धा में गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता ꫰ कार्तिक ने 28 मिनट और 15.38 सेकेंड में ये दूरी तय की ꫰ वहीं गुलवीर सिंह ने 28 मिनट और 17.21 सेकेंड का समय लिया ꫰ इस दोहरी कामयाबी के चलते भारत के मेडल्स की संख्या 38 तक पहुंच गई है꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!