---Advertisement---

सालगाझड़ी रेलवे फाटक के पास डेढ़ लाख के गांजा के साथ परसुडीह और गोलमुरी निवासी को टेल्को पुलिस ने दबोचा

On: February 20, 2025 3:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टेल्को पुलिस बड़ी सफलता मिलने की खबर है। टेल्को पुलिस की विशेष गश्ती टीम सालगाजुड़ी रेलवे फाटक के समीप से स्पेशल चेकिंग में लगी थी इसी दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे।जिसे खदेड़कर पकड़ा गया और रोक कर तलाशी लेने पर उसके पास से 3.66 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब डेढ लाख रुपये है। पुलिस ने दो युवकों को 3.66 किलो गांजा, तीन स्क्रीन टच मोबाइल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में चंद्रशेखर कुमार और अमित कुमार सिंह शामिल है।

इसकी जानकारी गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम में मुख्य रूप से डीएसपी सुनिल चौधरी, टेल्को थानेदार प्रशांत कुमार, एसआई शशिकांत, देवकांत शर्मा, मो. सलीम आलम आदि शामिल थे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वा-देवघर समेत कई जिलों के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न