---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में आतंकी हमला, फायरिंग में 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल

On: October 20, 2024 5:08 PM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में आतंकवादियों के हमले में 3 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है और 5 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। अधिकारियों ने बताया है कि इस गोलीबारी में जिन तीन लोगों की मौत हुई है वे टनल के काम के लिए यहां आए हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग का निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के शिविर में रह रहे मजदूरों पर गोलीबारी की। घटना की सूचना मिलते ही हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। जानकारी ते मुताबिक आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now