गढ़वा

गढ़वा: स्वीप कार्यक्रम के तहत ई-रिक्शा रैली को सामान्य प्रेक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

गढ़वा:- लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रखंड एवं जिला स्तर पर चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज परिसदन भवन गढ़वा परिसर से स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के ई-रिक्शा चालकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

सामान्य प्रेक्षक, रेम्या मोहन मुददत्त (I.A.S) द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी ई रिक्शा को रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से स्वीप नोडल पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता रंका, प्रमेश कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशिल कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ई रिक्शा के माध्यम से जिले के शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु यह एक अनूठी पहल है, जो शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश देने का कार्य करेगी।

लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा “अबकी बार 80 पार” के नारे के तहत जिला प्रशासन द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 13 मई को पलामू लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अन्य मतदाताओं को भी नैतिल मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।