---Advertisement---

उ० बागबेड़ा पंचायत बाबाकुटी कर्पूरी ठाकुर मैदान में खराब समरसेबल पंसस सुनील गुप्ता ने निजी खर्चे पर बदलवाया

On: April 27, 2024 3:22 PM
---Advertisement---

स्थानीय लोगों ने धन्यवाद दिया

जमशेदपुर: उत्तरी बागबेडा पंचायत अंतर्गत बाबाकुटी कपूरी ठाकुर मैदान में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े हुए जलमिनार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने निजी खर्चे से नया समरसेबल लगाकर जलमिनार को ठीक करवाए। जल मीनार के समरसेबल जल जाने के कारण स्थानीय लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। लोग दूर दराज से पानी खरीद कर पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता को दी। पंसस‌ सुनील गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने निजी खर्चे पर नया समरसेबल खरीद कर जल मीनार को ठीक करवाने का काम‌ किए। अब जल मीनार में पानी आना प्रारंभ हो चुका है। जिससे हजारों स्थानीय ग्रामीणों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पंसस सुनील गुप्ता को धन्यवाद भी दिए हैं।

इस मौके पर समाजसेवी मनोज नाहा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी, समाजसेवी संतोष कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित‌ थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें