---Advertisement---

नव नियुक्त एसडीओ का किया गया स्वागत, पुराने को दी गयी भावभीनी विदाई

On: October 19, 2023 3:51 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- अनुमंडल सभागार में गुरुवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्वतमान एसडीओ नीत निखिल सुरीन को विदाई दी गई, वहीं नव नियुक्त एसडीओ बिपिन कुमार दुबे का स्वागत किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान एसडीओ श्री सुरीन ने कहा कि आप लोगों के द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए जीवन की अमूल्य निधि हैं, जिसे मैं हमेशा संभाल के रखना चाहूंगा, और आज भले ही मेरा स्थानांतरण हो गया है, लेकिन आप सब हमेशा मुझे याद आते रहेंगे। साथ ही बहुत कम समय में ही आप लोगों से जो प्यार और सम्मान मुझे मिला है यह मेरे जीवन की विशेष उपलब्धि है और आप सबकी याद हमेशा आएगी। वहीं इस अवसर पर एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने कहा कि आम जनता का किसी अधिकारी के प्रति इतना लगाव बहुत कम देखने को मिलता है, ऐसा मैने बहुत कम देखा है और यह मेरे लिए एक चुनौती की तरह है, मैं भी कोशिश करूंगा कि लोगों के साथ मेरा ऐसा ही लगाव रहे। बीडीओ अमरेन डांग, सीओ संतोष बैठा, गारू बीडीओ प्रताप टोप्पो और सीओ शंभु राम ने विदाई समारोह में अपना अनुभव साझा किया साथ ही बताया कि उन्हें कार्य के दौरान निवर्तमान एसडीओ सर से बहुत कुछ सीखने को मिला। इस अवसर पर जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया और प्रमुख कंचन कुजूर एसडीओ श्री सुरीन के साथ किए गए कार्य के अनुभव को साझा करते हुए भावुक हो गई। वही इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने विदाई सह सम्मान समारोह में उपहार भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर निर्वतमान एसडीओ को विदाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, नव नियुक्त एसडीओ बिपिन कुमार दुबे को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा एसडीपीओ राजेश कुजूर, थाना प्रभारी संजय रत्न, बारेसांड थाना प्रभारी रंजीत यादव, उप प्रमुख अभय मिंज, रामनरेश ठाकुर, फादर दिलीप, संजय जायसवाल, फिया फाउंडेशन की इग्नेशिया गिद्ध, दिव्य प्रकाश, जेएसएलपीएस कर्मी, जनप्रतिनिधि, अनुमंडल कर्मी, प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी समेत कई लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें