गुमला

गुमला: कनक ज्वेलर्स के मालिक को अपराधियों ने दुकान में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर को शेयर करें

गुमला: शहर से चोरी की घटना के बाद अब अपराधियों ने कनक ज्वेलर्स के मालिक प्रकाश कुमार पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। गुमला मेन रोड में स्थित कनक ज्वेलर्स के मालिक को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बाइक से तीन लोग आए थे, दो अपराधी दुकान के अंदर गए और सीधे कनक ज्वेलर्स मालिक पर गोलीबारी कर आराम से रफ्फूचक्कर हो गए।

गोलीबारी के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में चिंता व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनाक्रम को लेकर सीसीटीवी कैमरे से तहकीकात कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।