---Advertisement---

डंडा: पंचायत सेवक के सेवानिर्वित एवं अंचल बड़ा बाबु के तबादले को लेकर प्रखण्ड सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

On: August 1, 2023 7:10 AM
---Advertisement---

गढ़वा:- डंडा प्रखंड में 3 साल से कार्यरत पंचायत सेवक दुखी बैठा के 60 वर्ष पूरे होने पर सेवानिर्वित एवं अंचल कार्यालय के बड़ा बाबु देवेंद्र कुमार का डंडा से कांडी तबादले को लेकर प्रखंड सभागार कक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां अंचल कार्यालय के बड़ा बाबु देवेंद्र कुमार को अंचल के सीआई विनोद कुमार रंजन ने सॉल देकर उन्हें सम्मानित करते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं सेवानिर्वित हुए पंचायत सेवक दुखी बैठा को डंडा प्रखंड विकास पदाधिकारी फनेश्वर रजवार ने अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट की।पंचायत सेवक दुखी बैठा पंचायत सेवक के रूप में अपने जीवन काल में 33 वर्षों तक विभागीय कार्य को कुशलता के साथ किया। डंडा प्रखंड विकास पदाधिकारी फनेश्वर रजवार ने दुखी बैठा के कार्य को सराहा एवं उनके कार्य के प्रति खुशी भी जाहिर किया। पंचायत सेवक दुखी बैठा अपनी पत्नी एवं पूरे परिवार के साथ प्रखंड सभागार कक्ष पहुंचें जहां उनके सेवानिर्वित पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।पंचायत सेवक दुखी बैठा के सेवानिर्वित एवं अंचल बड़ा बाबु देवेंद्र कुमार के कांडी में तबादला को लेकर किए गए इस कार्यक्रम में बीपीओ मुकता बाला, प्रखंड समन्वय पंचायती राज कॉर्डिनेटर संतोष भारती, कनीय अभियंता अमित भारती, कनीय अभियंता शशी कुमार, सीआई विनोद कुमार रंजन, डंडा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौधरी सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

गढ़वा / अजीत कुमार रंजन

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह