

पालकोट(गुमला): 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति पालकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित पंपापुर महाविद्यालय में झंडोत्तोलन किया गया। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को नमन किया और राष्ट्र भक्त होने का परिचय दिया। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्रखंड मुख्यालय के सभी वरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य लोगो को भी आमंत्रित किया गया था। प्राचार्य, प्रोफेसर मनोज कुमार जायसवाल के हाथो झंडोतोलन किया गया और राष्ट्रगान हुआ।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 9, 2026







