---Advertisement---

पहले से थी तीन पत्नी और चौथी शादी की तैयारी वकील की ऐसी हुई धुनाई!

On: August 5, 2023 5:47 PM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची के कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अजीबो गरीब घटना चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें रांची सिविल कोर्ट के वकील नईमुद्दीन उर्फ नूरी चौथी शादी करने की तैयारी में था। इस बात की भनक पत्नियों को लग गई और रांची सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

इसका कारण यह बताया जाता है कि वकील को उसकी पत्नी और अन्य वकीलों ने मिलकर जमकर धुनाई की।वकील के पत्नी का आरोप है कि – उसका पति पहले ही तीन शादी कर चूका है अब वह चौथी शादी करने जा रहा था।उसे इस बात की भनक लग गई और कोर्ट पहुंचने के बाद जो हुआ पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रहने वाले नईमुद्दीन उर्फ नूरी नाम के वकील की दो पत्नियां हैं। इन दोनों का आरोप है कि पति के जूनियर अधिवक्ता के साथ नाजायज संबंध हैं। दोनों ने अपने वकील पति पर चौथी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। अब वकील की पहली दो पत्नियों ने उसके खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पति-पत्नी के बीच चल रहे ड्रामे के बीच मौके पर अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई, उन्होंने भी वकील की धुनाई कर दी। वकील की दो पत्नियों ने आरोप लगाया है कि उनका पति उन्हें झांसे में रखकर चौथी शादी करने की तैयारी कर रहा था, जिसकी भनक उन्हें लग गई है।

बताया जा रहा है कि, अधिवक्ता नूरी उर्फ नईमुद्दीन रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वकील की पहली दो पत्नियों का कहना है कि वो अपने पति से बातचीत करने आई थीं। बातचीत के दौरान अधिवक्ता नइमुद्दीन अंसारी उर्फ नूरी ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वकील नईमुद्दीन ने अपनी बीवी शहला तबस्सुम से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई दूसरी पत्नी शमा परवीन के साथ भी वकील ने मारपीट की।

नईमुद्दीन की पहली पत्नी शहला तबस्सुम भी रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनके साथ मारपीट होते देख सिविल कोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने वकील नईमुद्दीन की पिटाई कर दी। इस दौरान रांची सिविल कोर्ट में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा शहर में चर्चा का विषय बन गया।वकील के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now