---Advertisement---

जमशेदपुर:भाई को राखी बांधने जा रही बहना की ट्रेन से टकराकर दर्दनाक मौत, करण यह..!

On: August 9, 2025 2:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: रक्षाबंधन के पावन मौके पर भाई के घर राखी बांधने जा रही 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत ने शहर वासियों को झकझोर दिया है।घटना परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गदड़ा रेलवे फाटक के पास घटी है। मृतका टाटा मोटर्स से स्थाई कर्मचारी रह चुकी है और पिछले 5 वर्ष पूर्व रिटायर हुई थी लेकिन उसे कम सुनाई दे रहा था। मृतका का नाम देवकी कलेज है। जो सारजमदा निवासी है।

बताया जा रहा है कि देवकी जोजोबेड़ा अपने भाई के घर राखी बांधने जा रही थी। इसी दौरान गदड़ा रेलवे फाटक पार कर रही थी इसी दौरान ट्रेन आ रही थी और ट्रेन हार्न भी बजा रही थी। लोग चिल्ला चिल्ला कर उसे रोक रहे थे लेकिन उसे कम सुनाई देता था इसलिए वह सुन नहीं पाई और ट्रेन की चपेट में आ गई ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी