---Advertisement---

सिल्ली में तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का आगाज, सेवा और संस्कृति के कार्यक्रमों का आयोजन

On: December 18, 2025 11:25 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- सेवा,सम्मान एवं संस्कृति के कार्यक्रमों से भरपूर तीन दिवसीय गूंज महोत्सव गुरुवार को सिल्ली स्टेडियम में शुरू हो गया।पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने स्व विनोद महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर महोत्सव की शुरुआत की।तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम का पहला दिन सिल्ली,दूसरे दिन जोन्हा एवं अंतिम दिन राहे में कार्यक्रम होंगे।

पहले दिन सिल्ली में महावीर मेडिका हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क आई कैंप,सिल्ली सरकारी अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, असहायों के बीच कम्बल वितरण,गरीबों को भोजन सहित जनता के सेवा से जुड़े कई विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने स्टेडियम परिसर में लगे सेवा शिविरों का निरीक्षण किया।सिल्ली प्रखंड के सभी पंचायत के 2 हजार से अधिक गरीब, असहाय,वृद्धा के बीच सुदेश कुमार महतो एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी,लुपुंग पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमारी एवं अन्य सदस्यों ने कंबल का वितरण किया।
चिकित्सा शिविर में आए हुए ग्रामीणों को सुदेश महतो ने स्वयं खिचड़ी का वितरण किया एवं उन्होंने ने भी साथ बैठकर खिचड़ी का आनंद लिया।सिल्ली अस्पताल की ओर से चिकित्सा शिविर में 2 सौ मरीजों की जांच कर नि: शुल्क दवाइयां दी गई। इनके अलावा कई महिलाओं के बीच अस्पताल की ओर से आयरन की गोली का वितरण किया गया। इस मौके पर चिकित्सक डॉ विवेक कुमार,सुरेन्द्र महतो,भरत सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन