---Advertisement---

संत माईकल +2 स्कूल मुरी  के कक्षा दसवी एवम् बारहवीं के  टॉपर्स को किया गया सम्मानित

On: May 18, 2024 1:44 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली : सी. बी. एस. ई. बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवी एवम् बारहवीं का परिणाम दिनांक 13/05/24 को घोषित हुआ। जिसमें संत माईकल  2 स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सभी टॉपर बच्चों को पुष्प गुच्छ देकर तथा मिठाई खिला कर विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया गया। इस खुशी के मौके पर सभी बच्चे तथा सभी शिक्षक कर्मी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ सफलता की खुशियाँ मनाई। विद्यालय के निर्देशक श्री राकेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने ये भी कहा कि ये परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का ही फल है। साथ ही उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षको को भी दिया जिसके अंतर्गत बच्चो ने गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त करके इस मुकाम को हासिल किया।स्कूल प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने शिक्षको एवम् विद्यार्थीयों को बधाई के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिए उन्होंने उन सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया जिसने स्कूल के प्रति भरोसा जताया।स्कूल प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने कहा कि बच्चे हमारे विश्वास पर खरे उतरे। आगे उनके सफल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवम् शिक्षिकाएँ मनीषा सिंह,ममता गोस्वामी, रमेश गौराई, सोमांशी तिवारी, किशोर कुमार, वि. वेंकट राव, अजय चिक बराईक, अभिरूप दत्ता, हनी कश्यप, अन्नत कुमार, अनिरुद्ध कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now