गुमला

सिसई: विधानसभा चुनाव के लिए वॉलेंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

ख़बर को शेयर करें

मदन साहु


सिसई (गुमला): प्रखण्ड सभागार भवन में आगामी 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिसई प्रखंड अंतर्गत सभी 112 मतदान केंद्रों के स्वयंसेवक (वॉलिंटियर्स) जिनकी आयु 14 से 17 वर्ष के बीच है, को प्रखंड सभागार कार्यालय में 24 अक्टूबर को प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव जी ने बताया की सभी वॉलिंटियर्स को मतदान के दिन सुबह 7:00 बजे से 5:00 तक अपने बूथों में उपस्थित होकर उनके चार महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करने हेतु विस्तार पूर्वक बताया गया।

पूर्व में लोकसभा चुनाव में कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र पूर्व में ही दिया जा चुका है। प्रशिक्षण विपिन बिहारी झा सहायक शिक्षक मुख्य निर्वाचन कोषांग सिसई के द्वारा दिया गया है। प्रशिक्षण में प्रखंड के प्रधान सहायक  राकेश कुमार सुमन, संत कुमार साहू , सोमराई  किंडो , अंजय कुमार अकेला एवं बृजेश कुमार पांडेय तथा सभी B.L.O और सुपरवाइजर उपस्थित थे। वॉलिंटियर्स को उनके कार्यों के प्रति शपथ भी दिलाई गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।