---Advertisement---

भीषण आंधी से सीनी महालीमुरूम के बीच मालगाड़ी के तिरपाल के चिथड़े उड़े,ओएचई में फंसे,कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी

On: May 1, 2025 3:05 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गुरुवार की शाम आई भीषण आंधी तूफान के कारण महालीमुरुम स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी का तिरपाल उड़कर चिथड़े-चिथड़े हो गया और ओवरहेड्स हाई टेंशन तार में और सिग्नल में फंस गया है। जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शाम 4:45 के आसपास में आई आंधी के कारण यह हादसा हुआ है। जिसके कारण सीनी और राजखरसवां स्टेशनों पर इमरजेंसी सायरन भी बजाने की खबर है।सीनी और राज खरसावां स्टेशनों से ओएएचई मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंच गई है। तिरपाल ओवरहेड वायर से हटाने का काम चल रहा है।

मालगाड़ियों के इंजनों पर भी तिरपाल गिर गए हैं।

जिसके कारण ट्रेनों को जहां तहां रोका गया है। खबरों के मुताबिक मुंबई हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस के सनी में खड़ा रहने की खबर है।

जनशताब्दी डाउन ट्रेन राजखरसंवा में खड़ी है।टाटा बड़बिल सीनी में खड़ी है। इसके अलावा कई मालगाड़ियों के भी प्रभावित होने की खबरहै।


Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन