---Advertisement---

जमशेदपुर:करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के समीप जलजमाव से बढ़ी परेशानी

On: July 2, 2026 10:33 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: करनडीह फाटक स्थित दुर्गा मंडप के समीप लंबे समय से बनी जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने बुधवार को जमशेदपुर अंचल अधिकारी (CO) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से मुलाकात कर समाधान की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को एक मांग पत्र भी सौंपा।

पूर्णिमा मल्लिक ने अधिकारियों को बताया कि करनडीह फाटक के पास जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़कों में से एक है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर पानी जमा रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाई होती है।

उन्होंने कहा कि जलजमाव वाले स्थान के सामने दुर्गा मंडप एवं मंदिर परिसर स्थित है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के लिए आने-जाने में भी भारी परेशानी होती है। विशेषकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में CO एवं BDO को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आज उपविकास आयुक्त (DDC) से भी मुलाकात की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।

पूर्णिमा मल्लिक का बयान
“करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के पास जलजमाव की समस्या वर्षों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क से गुजरते हैं और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हमने CO एवं BDO को मांग पत्र सौंपा है और आज उपविकास आयुक्त से भी मिलकर शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग करेंगे। जनता की इस समस्या का जल्द समाधान हमारी प्राथमिकता है।”

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now