रामगढ़

रामगढ़: चुटूपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, 7 घायल

ख़बर को शेयर करें

रामगढ़: चुटूपालू घाटी में एक ब्रेक फेल ट्रेलर ने यात्री बस समेत 3 वाहनों में टक्कर मार दी। दुर्घटना में 7 व्यक्ति घायल बताये जा रहे हैं। घटना के बाद सड़क जाम हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को हटवाने का प्रयास कर रही है। रांची से रामगढ़ ओर आ रही ट्रेलर का ब्रेक अचानक बीच घाटी में ही फेल हो गया। जिसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर 3 गाड़ियों आयशर ट्रक, ऑटो को धक्का मारते हुए बस से टकरा कर रुक गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।