---Advertisement---

भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में किया गया 9 साल के कार्यकाल का पर्चा वितरण।

On: June 26, 2023 2:35 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- भाजपा महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर गढ़वा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में चिरौंजिया मोड़ पर मोदी सरकार के नौ वर्ष कार्यकाल का पर्चा वितरण किया गया। इस दौरान लोगों ने मोदी सरकार के समर्थन में 9090902024 पर मिस कॉल कर समर्थन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ अविनाश चंद्रा एवं डॉ शिवनारायण विश्वकर्मा को पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मोदी सरकार के नौ साल का बुकलेट भेंट कर सम्मानित किया गया।

मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि मोदी सरकार अपने काम के दम पर 2024 में तीसरी बार सरकार बनाएगी। केंद्र में भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही देश एवं राज्य में विकास कर सकता है मोदी सरकार ने देश में अनेकों जनकल्याणकारी योजना चलाया जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है पहली बार किसी सरकार ने देशहीत में योजना बनाया है मोदी सरकार पुरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम किया है आयुष्मान भारत योजना जन-धन योजना उजाला योजना प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना जैसे अनेकों योजनाएं चलाई गई। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने देश में सुशासन लाने का काम किया है मोदी सरकार आने के बाद राम मंदिर निर्माण हो रहा है धारा 370 को हटाया गया जो पुरी तरह देशहित में काम हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन बनाकर कृतिमान स्थापित किया है भारत ने कोरोना वैक्सीन को पुरे विश्व में मुफ्त वैक्सीन देने का काम किया। पुरा विश्व भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है विश्व के मानचित्र में भारत विश्व गुरु बन चुका है। सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है हर घर नल जल योजना का काम तेजी से चल रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता बृजेन्द्र पाठक भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा मनीष कुमार गुप्ता लव कुशवाहा धनंजय विश्वकर्मा सत्येंद्र दुबे कृष्णा पासवान संजय मेहता यशवंत मिश्रा भरदुल चंद्रवंशी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई