---Advertisement---

उर्विता संस्था ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनपिटा में वोटिंग बूथ पर की शीतल पेयजल,शरबत की व्यवस्था

On: May 26, 2024 2:04 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड में लोकसभा चुनाव हेतु मतदान कराया गया। निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में भारत सरकार और समस्त नागरिक अपने-अपने स्तर से इस महापर्व को सुचारू रूप से संचालित करने – कराने में अपना योगदान सुनिश्चित किए।

सामाजिक संस्था उर्विता ने बूथ संख्या 343 और 344, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनपिटा में शीतल पेयजल सेवा का शिविर लगाकर मतदाताओं और मतदान कर्मियों की सेवा की।संस्था द्वारा भीषण गर्मी के वजह से घटते मतदान प्रतिशत में कमी लाने तथा तपती गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सम्मानित मतदाताओं और मतदान कर्मियों के बीच शीतल पेयजल और गुलाब शरबत का वितरण किया गया।

मौके पर उर्विता संस्था के अध्यक्ष उमा पति लाल दास, सचिव डॉ. नीना शर्मा, कार्यक्रम निर्देशिका संगीता जयकुमार और कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार उपस्थित थे। शिविर के सफल आयोजन में मनपिटा गांव के प्रधान रामचंद्र कर्मकार, प्रत्यूष पांडे, प्रीति तिवारी, अतुल चंद्र गोराई, जयकुमार और राहुल ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला