गुमला

गुमला: भारत बंद का व्यापक असर, सड़कों पर उतरे बंद समर्थक

सागर मिश्रा

गुमला: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आहूत एसटी-एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ बंद का असर शहर में व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। टावर चौक पर झंडा पकड़कर बंदी करने के लिए लोग बैठ गए। जशपुर रोड, सिसई रोड, पालकोट रोड की दुकानें, प्रतिष्ठान बंद नजर आए। बसों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर इक्के दुक्के लोग ही नजर आ रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।