---Advertisement---

मझिआंव: नया सवेरा नया उजाला के तत्वाधान में बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर युवा समाजसेवी ने की प्रेस वार्ता

On: January 3, 2025 4:13 PM
---Advertisement---

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह भावी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मारूत नंदन सोनी ने आगामी 5 जनवरी को गढ़ प्रांगण में होने वाले नया सवेरा नया उजाला सीजन 3 के तत्वाधान में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के भव्य आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बैडमिंटन टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि सह उद्घाटन स्थानीय नवनिर्वाचित विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव के कर कमलों के द्वारा किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी शिरकत करेंगे तथा संरक्षक के रूप में राधा कृष्ण मंदिर के बाल पुजारी श्री श्री 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास उपस्थित रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में 19 टीम में हिस्सा लेंगी। जिसमें फाइनल के दिन विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ₹11000 नगद एवं उपविजेता टीम को 5100 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। कहा की टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 जनवरी को खेलाया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान व्यवस्थापक विनोद आनंद त्रिपाठी उर्फ रिंकू पंडा,शिव शंकर कमलापुरी, पप्पू जायसवाल, चंदन कमलापुरी, पप्पू खलीफा,धर्मेंद्र पांडे एवं गुड्डू रंगसाज उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now