
![]()
बागडेहरी बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के राजनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी राज बाउरी आरोपी है. वह बागडेहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से अपने साथ ले गया. घटना की जानकारी के लिए परिजनों ने खोजबीन की। लड़की नहीं मिली. इसके बाद पीड़िता के पिता ने बागडेहरी थाने में लिखित आवेदन दिया. कानूनी कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान राज बाउरी को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी किशन कुमार ने बताया कि बागडेहरी थाना कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
Source link



