जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों में नामित वरीय पदाधिकारियों ने पंचायतों का निरीक्षण किया. केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति देखी. निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केन्द्रों, विद्यालयों, जन वितरण प्रणाली दुकानों, मनरेगा योजनाओं, कल्याण छात्रावासों, प्रशिक्षण केन्द्रों, आवासीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गयी। अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर जन प्रतिनिधियों, ग्रामीणों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. स्थानीय समस्याओं को जाना. योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था. इसका उद्देश्य आम लोगों को सरकारी सुविधाओं का बेहतर लाभ दिलाना था. जांच अभियान के दौरान उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने करमाटांड़ प्रखंड के बागबेड़ पंचायत का निरीक्षण किया. परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने नाला प्रखंड के चकनयापाड़ा पंचायत में निरीक्षण किया. जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने जामताड़ा प्रखंड के सिउलीबाड़ी पंचायत का निरीक्षण किया. जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि ने कुंडहित प्रखंड के गढ़जोरी पंचायत में निरीक्षण किया. निरीक्षणकर्ता उपजिलाधिकारी के साथ निरीक्षण हुआ। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया.
Source link



