---Advertisement---

बुंडू में किसान सभा का अंचल सम्मेलन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

On: January 5, 2026 7:50 AM
---Advertisement---

बुंडू:- झारखंड राज्य किसान सभा बुंडू अंचल सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा किसानों के धान घोषित एम् एस पी 24 रू 50 पैसा प्रति किलो के बजाय 15 से 17 रू खरीदा जा रहा है। एक क्विंटल धान में 750 रू से 950 रू की खुली लूट जारी है, केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा जनप्रतिनिधि मुक दर्शक बने हुए हैं, विधानसभा एवं लोकसभा में धान लूट की गुंज नहीं सुनाई देती, कृषि जमीन पर जबरन जमीन अधिग्रहण जारी है,बीज और बिजली विधेयक,4 लेबर कोड, मनरेगा को खत्म कर बी,भी,जी, राम जी कानून किसानों – मजदूरों का कमर तोड़ देगा।ये कानून सिर्फ व सिर्फ कारपोरेट के हितों को पूरा करने के लिए लाया गया है। दूसरी ओर जंगली हाथियों का आतंक जारी है। जबरन कृषि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान सड़कों में उतरने के लिए मजबूर हैं। जिला सचिव दिवाकर सिंह मुंडा ने कहा अन्नदाता किसानों के लिए संघर्ष जरूरी हो गया है । तत्पश्चात बुंडू अंचल किसान सभा का चुनाव किया गया जादु उरांव – अध्यक्ष, शिवेशवर अहिर- सचिव, मगनसाय मुंडा – कोषाध्यक्ष ,मंगल मुंडा, ऋषिकेश मुंडा-उपाध्यक्ष,मधुसुदन सेठ, मंगल मुंडा -संयुक्त सचिव एवं रामदयाल मुंडा,कांदरा मुंडा, कार्तिक मुंडा,बिरसा मुंडा, रीता स्वासी, मुकेश मुंडा, अजमबर लोहरा,संबत महतो, सोमरा मुंडा,कुंजल मुंडा,जगन्नाथ कर्मकार,महादेव लोहरा, लखना महतो अंचल कौंसिल सदस्य चुने गये। 7जनवरी 2026 को रांची पूर्वी जिला किसान सभा सम्मेलन बरसालडीह,सोनाहातु के लिए 37 प्रतिनिधि चुने गए एवं 26,27,28, फरवरी 2026 को झारखंड राज्य किसान सभा का 8 वां राज्य सम्मेलन नगड़ी की व्यापक तैयारी का निर्णय लिया गया। जिसमें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार