oplus_8650754
जब व्यापारी अकेला नहीं,पूरा व्यापारिक समाज उसके साथ खड़ा हो…इसी सोच से हुई एक नई शुरुआत
आकाश लोहार
गढ़वा
दुकान का शटर खोलकर सुबह से देर रात तक मेहनत करने वाला व्यवसायी सिर्फ अपना कारोबार नहीं चलाता,बल्कि उसके पीछे एक परिवार की उम्मीद,कई कर्मचारियों की रोजी रोटी और पूरे बाजार की अर्थव्यवस्था जुड़ी होती है,लेकिन जब यही व्यवसायी किसी परेशानी में पड़ता है,तो कई बार उसकी आवाज अकेली पड़ जाती है,इसी अकेली आवाज को एक मजबूत मंच देने और व्यवसायियों के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की सोच के साथ गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ के गठन की दिशा में एक नई और महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है,आइए आपको इसी ख़ास ख़बर के ज़रिए बताते हैं।
एक नई सोच…एक नई पहल :- रविवार,04 अक्टूबर 2026 को गढ़वा जिले के व्यवसायियों को एकजुट करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,बैठक चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार केसरी के आवास प्रतीक्षा,सोनपुरवा में दोपहर तीन बजे से हुई,बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यवसायी शामिल हुए,सभी ने न सिर्फ अपनी समस्याओं और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की,बल्कि इस बात पर भी जोर दिया कि व्यवसायियों के लिए ऐसा मजबूत और प्रभावी मंच होना चाहिए,जहां परेशानी के समय आवाज उठे और जरूरत के समय हर व्यवसायी के साथ पूरा व्यापारिक समाज खड़ा दिखाई दे।
नाम पर बनी सहमति,जिम्मेदारियों का हुआ बंटवारा :- बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ नाम को स्वीकार किया,इसके बाद संगठन को मजबूत और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए कार्यसमिति का गठन किया गया,सर्वसम्मति एवं ध्वनि मत से चुनी गई कार्यसमिति में अध्यक्ष संतोष कुमार केसरी,उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सोनी,उपाध्यक्ष उमेश केसरी,टंडवा,महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता (मंटू बाबू),संगठन मंत्री कैलाश कश्यप,पूजा भंडार,गढ़वा,कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल,मेन रोड,गढ़वा,मीडिया प्रभारी अमित केसरी (बंटी) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सिर्फ संगठन नहीं…भरोसे का एक मजबूत सहारा :- बैठक में व्यवसायियों ने कहा कि गढ़वा जिले में छोटे बड़े,पुराने नए सभी व्यवसायी किसी न किसी रूप में एक दूसरे से जुड़े हैं,ऐसे में जरूरत इस बात की है कि यह रिश्ता केवल बाजार तक सीमित न रहे,बल्कि सुख में साथ और दुख में सहारा बनने की भावना के साथ एक मजबूत संगठन का रूप ले,महासंघ का उद्देश्य व्यवसायियों की समस्याओं को समझना,उनके अधिकार और सम्मान के लिए आवाज उठाना तथा जरूरत पड़ने पर व्यवसायी समाज के हर व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ा होना बताया गया।
किसी के खिलाफ नहीं,व्यवसायियों के साथ :- बैठक में यह बात भी स्पष्ट रूप से कही गई कि गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ किसी व्यक्ति,वर्तमान संस्था या किसी अन्य संगठन के विरोध में नहीं है,महासंघ का उद्देश्य किसी से मुकाबला करना नहीं,बल्कि व्यवसायियों को जोड़ना है। संगठन एकता,सहयोग,सम्मान,समन्वय और प्रगति की भावना को मजबूत करते हुए गढ़वा के व्यवसायियों को सकारात्मक और संगठित मंच देने की दिशा में काम करेगा।
एकता होगी ताकत,सहयोग बनेगा पहचान :- व्यवसायियों ने कहा कि जब समस्याएं अलग अलग उठती हैं तो उनकी आवाज कमजोर पड़ सकती है,लेकिन जब पूरा व्यवसायी समाज एक साथ खड़ा होता है,तो उसकी आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होता,इसी सोच के साथ महासंघ को जमीनी स्तर तक मजबूत करने,अधिक से अधिक व्यवसायियों को जोड़ने और सदस्यता अभियान चलाने की दिशा में आगे काम करने का निर्णय लिया गया।
गढ़वा के व्यापारिक भविष्य के लिए बड़ा कदम :- महासंघ के गठन को व्यवसायी समाज ने गढ़वा के व्यापारिक भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम बताया,आने वाले दिनों में संगठन की गतिविधियों,सदस्यता अभियान,विस्तार और व्यवसायियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी,बैठक में सुरेश जायसवाल टंडवा,राकेश बाबू सराफ कपड़ा पट्टी,मनोज केसरी हिंदुस्तान सेनेटरी,संजय केसरी बसंती स्वीट्स,सुरेश कुमार पटवा मां वैष्णवी स्वीट्स,अजय जायसवाल आनंद ऑटो,विजय कुमार केसरी,विजय जनरल स्टोर,हीरालाल कंसकार,इंदर चंद केसरी ओम मेडिकल,मंटू मालाकार फूल डेकोरेशन,सुरेंद्र प्रसाद केसरी उर्फ बूटन बाबू,दीपक कुमार दीपक ड्रेसेज,आकाश कुमार आरके ट्रेडर्स,रवि कुमार सोनी रवि ज्वेलर्स,रामजी प्रसाद केसरी कपड़ा पट्टी,कृष्णा केसरी आईजी रोड,संजय कुमार गुप्ता तेल मिल टंडवा,मोहित केसरी नित्या क्लेशन आईजी रोड,शुभम केसरी मेसर्स गुरु प्रसाद,उमेश केसरी शौर्य ए टू जेड टंडवा,प्रकाश अग्रवाल,रामलला बाबू,ओमप्रकाश,हर्ष अग्रवाल,हीरालाल,हर्ष कुमार,विजय सोनी बंधन मैरेज हॉल,अमित कुमार केसरी (बंटी),अशोक कुमार गुप्ता जय माता दी मेडिकल,सुनील कुमार गुप्ता सुनील टेक्सटाइल,अरविंद कुमार गुप्ता टंडवा,हीरा लाल गुप्ता मेसर्स भरत प्रसाद,राजेश बाबू सराफ सोना महल,जय कुमार सोनी रूप अलंकार,राजेश कुमार गुप्ता मेसर्स सुमित्रा वस्त्रालय,रवि कुमार केसरी राजघराना एवं राजघराना NXT,अजय कुमार गुप्ता टंडवा,संदीप केसरी प्रमोद मिक्चर,राम कृष्ण केसरी नमक पट्टी,रवि केसरी रवि साड़ी सेंटर,सोनू केसरी आदर्श होटल,कमलेश अग्रवाल बाबा कमलेश टेक्सटाइल,उदय सोनी स्वर्ण मंदिर,सोनू सोनी,नंदन केसरी मेसर्स सूर्योदय शॉपिंग,चंदन केसरी केसरी हैंडलूम एवं रिलायंस पेट्रोल पंप,दिव्य प्रकाश,वसंत कुमार,अंकित सोनी शंकर ज्वेलर्स,मनीष केसरी हिंदुस्तान सेनेटरी,मनीष हलवाई,मनीष प्लास्टिक सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे।
एक मंच…एक आवाज…एक संकल्प :- गढ़वा जिला व्यावसायिक महासंघ की यह पहली पहल आने वाले समय में कितना बड़ा रूप लेती है,यह भविष्य बताएगा,लेकिन शुरुआत में ही व्यवसायियों की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश जरूर दे दिया है कि अब व्यवसायी समाज अलग अलग नहीं,एकजुट होकर आगे बढ़ने की राह पर कदम बढ़ा चुका है,व्यवसायी की एकता,सम्मान और प्रगति गढ़वा के विकास के साथ,एक नई सोच,एक नई पहल,एक मजबूत शुरुआत।






