गिरिडीह: झारखण्ड के गिरिडीह के रहनेवाले करीब 3 लाख 53 हज़ार 293 उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल माफ़ हो गया। मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत इन सभी ग्राहकों का बिजली बिल माफ़ (शून्य) हुआ है। गुरुवार को टाउन हॉल में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफ़ी प्रमाण-पत्र दिया। इस योजना के तहत जितने भी कम बिजली इस्तेमाल करनेवाले लोग है,उन जैसे लोगों का बिजली का बिल माफ़ किया गया है।