---Advertisement---

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

On: April 30, 2026 5:42 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क (जेएसएसपी) में मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6, से 8 के लगभग 250 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ विषय पर समूह में समन्वित प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मूल्यांकन जेम फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रबंधक जीजू थॉमस एवं एसकेपीएस की वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षिका निमिषा तिवारी द्वारा किया गया। दोनों निर्णायकों ने विद्यार्थियों के उच्चारण, प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास की सराहना की। जीजू थॉमस ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संवाद कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय की प्राचार्या मिली सिन्हा ने कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम का समापन विजेताओं की घोषणा एवं सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के साथ किया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now