खासम ख़ासगढ़वाझारखंड

जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ भाजयुमो ने खोला मोर्चा,मशाल जुलूस,जोरदार नारेबाजी

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा:भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर गढ़वा में टाऊन हॉल के मैदान से लेकर महावीर चौक (रंका मोड़) तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। छात्रों के साथ अन्याय बंद करो…हेमंत सरकार मुर्दाबाद… छात्रों के साथ मनमानी नहीं चलेगी… नियोजन नीति लागू करो… बाहरियों को नौकरी बेचना बंद करो… आदि अनेकों नारे लगाए गए।

भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड के लोगों को धोखा दे रही है। जेपीएससी जेएसएससी जैसे सरकारी संस्था दलालों का अड्डा बन चुका है हेमंत सरकार के नाक नीचे हर प्रतियोगिता परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हो रहा है बाहरी लोगों को हेमंत सरकार नौकरी बेचना बंद करे। उन्होंने कहा कि मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए धांधली को तत्काल नहीं रोका गया तो वे इस मामले को सड़क से सदन तक लेकर जाएंगे स्थानीय छात्रों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में धांधली बंद नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता सरकार का ईट से ईट बजाने का काम करेंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार में बहाली के नाम पर सीट को दुसरे राज्यों के लोगो को बेच दिया जा रहा है जेपीएससी जेएसएससी धांधली का केंद्र बन चुका है झारखंड के स्थानीय युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं लेकिन हेमंत सरकार नौकरी बेचने का अपना व्यापार चला रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जेपीएससी जेएसएससी ने अबतक जीतना भी परीक्षा लिया है उसका मार्कसिट और काॅपी को सार्वजनिक करें जिससे परीक्षा देने वाले छात्रों को उनका मार्क्स पता चल सके। लेकिन हेमंत सरकार डर रही है कि उसके धांधली का कहीं पोल न खुल जाए। हेमंत सरकार बाहरी लोगों को नौकरी देना बंद करें 90% स्थानीय युवाओं को नौकरी दे। अगर धांधली नहीं रोका गया तो भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय युवाओं के साथ चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी जी अविनाश पासवान मनीष गुप्ता लालमोहन कुशवाहा जितेंद्र चंद्रवंशी पंकज पाठक गढ़वा मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप अभिषेक कश्यप परीक्षित तिवारी अनवर शाह विशाल गुप्ता टिंकू गुप्ता राजीव रंजन तिवारी विकास तिवारी मनीष गुप्ता लक्ष्मी पांडे विवेकानंद तिवारी बृजेश धर दुबे जयशंकर दुबे इंदेश पांडे इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।