खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

बाबा बैद्यनाथ नाथ सेवा संघ ने कांवरियों के पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर युक्त पोस्टर का किया विमोचन

ख़बर को शेयर करें

9 अगस्त को 1000 शिवभक्त जाएंगे सुल्तानगंज: विकास सिंह
जमशेदपुर:सावन के पावन माह में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर नि:शुल्क कांवर यात्रा आयोजित की गई है कांवर यात्रा में इस वर्ष 1000 शिव भक्त शामिल होंगे ।

पहले आओ और पहले पाओ के तर्ज में पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर युक्त संघ के द्वारा पोस्टर बनाया गया है पोस्टर में यात्रा में दी जाने वाली सुविधा के साथ-साथ मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं जिस नंबर में संपर्क करने पर लोगों का पंजीयन आसानी से हो जाएगा और पंजीयित लोगों के लिए बस में सीट आरक्षित कर दिए जाएंगे । मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के पदाधिकारीयों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर पोस्टर का विमोचन किया गया । पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में शिवभक्त उपस्थित हुए । पंजीयन हेतु जानकारी देते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया की 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु के लोगों का ही पंजीयन होगा । महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी बराबर यात्रा में रहेगी । किसी भी प्रकार का भेदभाव अथवा शुल्क संघ के द्वारा नहीं लिया जाएगा । पहले आओ पहले पाओ के तर्ज में पंजीयन होगा । विकास सिंह ने कहा शिवभक्तों सुल्तानगंज वाहनों से लेकर जाना आसान है लेकिन सुल्तानगंज से लेकर देवघर के बीच में पैदल कांवर यात्रा के बीच पड़ने वाले ठहराव में इससे अधिक लोगों को सुविधा पूर्वक ठहराना संभव नहीं हो पाता है इसलिए संख्या 1000 ही रखी गई है । विकास सिंह ने कहा यात्रा में शामिल लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा, मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, ठहराव हेतु धर्मशाला एवं शुद्ध निरामिष भोजन निशुल्क उपलब्ध रहेंगे । पोस्टर का विमोचन राजकुमार श्रीवास्तव और उनके धर्मपत्नी कुमकुम श्रीवास्तव के द्वारा किया गया ।पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह , राजकुमार श्रीवास्तव,आशुतोष सिंह, कुमकुम श्रीवास्तव, किशोर बर्मन, कृष्णा सिंह, हेमंत सिंह, दुर्गा दत्ता, सिद्धेश्वरी देवी, पायल कुमारी ,अजय लोहार, संदीप शर्मा,चुन्नू पांडे , मोनू चौहान, जोगिंदर सिंह, सुशील शर्मा,अंकेश श्रीवास्तव, रोहित सिंह,शुभम रजक, धीरज सिंह,कमलेश कुमार, मनोज राय,उपेंद्र प्रसाद, शिव साहू, नरेश पासवान, रामचंद्र प्रसाद,राहुल कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।