---Advertisement---

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

On: April 30, 2026 5:48 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह आज सेवानिवृत्त के मौके पर यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने सत्यनारायण सिंह द्वारा कार्यक्षेत्र में उनके व्यवहार और कर्तव्यपरायणता की भूरी भूरी प्रशंसा की। सभी ने एक स्वर में उनकी अनुपस्थिति में उनके द्वारा किये गये कार्यों की वजह से उनकी कमी खलने की बात कही। सत्यनारायण सिंह को यूनियन, प्रबंधन और साथियों द्वारा विदाई दिया गया . वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह यूनियन के हर गतिविधि में शामिल होते थे।

श्री सिंह के विदाई समारोह में यूनियन की ओर से मनोज कुमार सिंह, संतोष जायसवाल तथा प्रबंधन की ओर से लाइन थ्री के हेड सेल्वा राज, प्रबंधक दयाल शरण, राजीव कुमार ,मनजीत कुमार, तौहीद, मलय गुप्ता के अलावा सन्तु कुमार झा, पवन, सुप्रिया बरूआ, राकेश तिवारी, राकेश सिंह, देबाशीष गिरी, डी के सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now