
जमशेदपुर:आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल के द्वारा रेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बारीगोडा और गोविंदपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु लगभग 3 वर्ष पूर्व शिलान्यास किया जा चुका था परंतु आज तक धरातल पर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया था इसके कारण प्रतिदिन हजारों आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों एवं व्यापारियों को रेलवे फाटक बंद होने पर घंटों जाम में फंसना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस तक नहीं निकल पाती है वहीं आजसू जिला सचिव कृतिवास मंडल ने रेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से
अनुरोध किया था कि कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवा कर 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाय तो रेल मंत्रालय भारत सरकार ने उपरोक्त मामले पर संज्ञान लेते हुए हुए इंद्रा दास असिस्टेंट सेक्रेटरी साउथ ईस्टर्न ने बताया कि
एल.सी. संख्या 137 एवं 138 के स्थान पर आरओबी (ROB) निर्माण कार्य स्वीकृत है। एल.सी. संख्या 137 के स्थान पर स्वीकृत आरओबी की लागत ₹43.85 करोड़ तथा एल.सी. संख्या 138 के स्थान पर स्वीकृत आरओबी की लागत ₹68.98 करोड़ है।
आरओबी एल.सी. संख्या 137 एवं 138
एल.सी. संख्या 137 एवं 138 के स्थान पर प्रस्तावित आरओबी (ROB) निर्माण कार्य 50:50 लागत साझेदारी (Cost Sharing) तथा द्वि-एजेंसी (Dual Entity) निष्पादन के आधार पर स्वीकृत किया गया था। राज्य सरकार द्वारा आबादी क्षेत्र (Built-up Area) से होकर एलाइनमेंट योजना तैयार की गई थी, परंतु राज्य सरकार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने के कारण उक्त कार्य को एकल एजेंसी (Single Entity) के आधार पर निष्पादित किए जाने का निर्णय लिया गया इसके उपरांत पुनः सर्वेक्षण कर आबादी क्षेत्र से बचते हुए एलाइनमेंट को अंतिम रूप दिया गया सामान्य व्यवस्था आरेख (GAD) अनुमोदित हो चुका है। कार्य हेतु निविदा दिनांक 12.05.2026 को खोली गई थी तथा वर्तमान में निविदा की प्रक्रिया प्रगति पर है
एजेंसी/ठेकेदार की आवंटन की प्रक्रिया प्रगति पर है।
निविदा दिनांक 12.05.2026 को खोली गई थी तथा वर्तमान में निविदा की प्रक्रिया प्रगति पर है. एल.सी. संख्या 137 एवं 138 के स्थान पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिनांक 26.02.2024 को किया गया था।
आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल के लगातार प्रयास से रेल मंत्रालय को टेंडर शुरू करना पड़ा और यह जमशेदपुर के आम जनता की जीत है श्री मंडल ने कहा कि आजसू पार्टी की मांग है कि 15 दिनों के अंदर एजेंसी का चयन कर युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया जाय और जब तक पुल बनकर तैयार नहीं होता है आजसू पार्टी अब चैन से नहीं बैठेगी क्योंकि तीन साल तक आम जनता जाम झेलती रही है।




