खासम ख़ासझारखंडपलामू

पलामू:सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा के आलोक में पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का करेगा निर्माण

ख़बर को शेयर करें

पलामू :सांसद पलामू विष्णु दयाल राम की अनुशंसा के आलोक में पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का करेगा निर्माण करेगी।

श्री राम ने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू एवं गढ़वा जिले की पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बहुत जल्द पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम संबंधित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि माननीय सांसद श्री राम ने पत्रांक 380/DLI, दिनांक 24 मार्च 2026 के माध्यम से पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार को पत्र लिखकर क्षेत्र की इन जर्जर सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की थी। उक्त निर्माण हेतु प्रस्तावित सड़कें निम्नलिखित हैं—
पलामू जिला
1. एनएच-139 (पुराना एनएच-98) हरिहरगंज दुबटिया मोड़ से वाया पीपरा होते हुए पीडब्ल्यूडी रोड, हुसैनाबाद तक लगभग 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण।
2. चेचरिया से जमडीहा, करकट्टा होते हुए बसरिया वाया जोगा तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण।
3. जपला-छतरपुर से मझौली, पीपरा बाजार, वाया सरहू, झगराखांड, हसनपुर, मधुबाना तक लगभग 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण।
गढ़वा जिला
4. परों से कुरून, तिहारो, हरता, चपलसी होते हुए पाट फकीराडीह तक लगभग 24 किलोमीटर सड़क का निर्माण।
5.पनघटवा–टाटीदीरी–मा र्च–धुरकी तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण।

उपरोक्त सड़कों के निर्माण से जनता को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।