खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

बागबेड़ा में पाइपलाइन लीकेज,टूटा स्लैब व अधूरे पक्कीकरण पर कार्रवाई की मांग, संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर–3 में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के बाद हो रहे जल रिसाव (लीकेज), क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत एवं खोदे गए गड्ढे तथा आसपास के क्षेत्र का पूर्ववत पक्कीकरण कराने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को मांग पत्र सौंपा।

पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के बाद 50 घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है, लेकिन पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे पेयजल की बर्बादी के साथ सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन रही है। वहीं कार्यस्थल पर स्लैब टूट जाने एवं अधूरे पक्कीकरण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने मांग की कि पाइपलाइन लीकेज को तत्काल ठीक कराया जाए, क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत कराई जाए तथा खोदे गए गड्ढे एवं आसपास के क्षेत्र का शीघ्र पक्कीकरण कराया जाए। साथ ही निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने कनीय अभियंता आशुतोष को तत्काल अधूरे कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा लापरवाही बरतने पर संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।