खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

वैली व्यू स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: वैली व्यू स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।अभियान का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्रीमती मिक्की सिंह ने किया।जिन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए इसे एक नेक कार्य बताया जो अनगिनत जिंदगियां बचा सकता है।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐसे प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से जब इन्हें शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आयोजित किया जाता है, क्योंकि ये छात्रों में करुणा, सहानुभूति और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना पैदा करने में सहायक होते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और अभियान की सफलता में उनके अमूल्य योगदान को स्वीकार किया।
स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष अभिभावकों, शिक्षकों यहां तक की छात्रों में रक्त दान के प्रति एक अलग जोश दिखा।15 छात्रों को तो डॉक्टरों की टीम ने वापस लौटाया क्योंकि उनकी उनकी उम्र 18वर्ष से कम थी। डॉ पाण्डेय ने बताया कि इस बार विद्यालय के वर्ग 12 के दो छात्रों में, प्रभोदीप और सौरव कुमार के साथ आठ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने रक्तदान किया, जो दूसरों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
रक्तदान शिविर में विद्यालय के कर्मचारियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों और शुभचिंतकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली। डॉ पाण्डेय ने बताया कि 2बजे तक विद्यालय ने 50 यूनिट रक्त एकत्र करते हुए अपने पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, समाजिक और मानवीय सेवा की भावना को जागरूक करने हेतु वैली व्यू स्कूल इस तरह का आयोजन करता रहा है।
वैली व्यू स्कूल सभी रक्तदाताओं, जमशेदपुर ब्लड बैंक और स्वयंसेवी रक्तदाता संघ की चिकित्सा टीम और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। इस कार्य स्कूल ब्लड डोनेशन क्लब इंचार्ज शिक्षिका कल्याणी और मणिकुंतला का सराहनीय योगदान रहा।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।