खासम ख़ासगढ़वाझारखंड

जेपीएससी परीक्षा व परिणाम की प्रक्रिया पर भाजपा के सवाल,सीबीआई जांच की मांग

ख़बर को शेयर करें

जेपीएससी कार्यालय का घेराव ,मशाल जुलूस

गढ़वा:भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले लगभग सात वर्षों से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लगातार असंतोष, परिणामों में विलंब, पारदर्शिता को लेकर सवाल तथा अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे लाखों युवाओं का विश्वास भर्ती प्रक्रिया पर प्रभावित हुआ है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में घोषित 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) के परिणाम को लेकर परिणाम जारी करते समय कट-ऑफ अंक प्रकाशित नहीं किया तथा मेरिट सूची की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। भाजपा ने इन आरोपों के आधार पर परीक्षा की निष्पक्षता की जांच तथा आवश्यक होने पर सीबीआई जांच की मांग की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि”राज्य के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार से बड़ा है। यदि भर्ती प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न हो रहा है, तो सरकार का दायित्व है कि पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराए। दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।”
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि”झारखंड का युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। यदि परीक्षाओं और परिणामों पर लगातार सवाल उठते रहेंगे तो युवाओं का मनोबल टूटेगा। सरकार को निष्पक्ष जांच कराकर सभी अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल करना चाहिए तथा भविष्य की सभी भर्तियों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।”
भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार को परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज, श्रेणीवार कट-ऑफ, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक जानकारियां सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की शंका समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रेस वार्ता के अंत में दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी तथा राज्य सरकार से मांग करती है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए ताकि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि jpsc के विरुद्ध झारखंड युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने बिगुल फूंक दिया है 22 जूलाई को jpsc कार्यालय का घेराव किया जायेगा उसके पूर्व 19 जूलाई को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस शाम को निकाला जाएगा और 22 तारीख को गढ़वा से हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता jpsc कार्यालय का घेराव करेंगे।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री विवेकानंद तिवारी जी, अशोक केशरी जी,अविनाश पासवान जी,मनु उपाध्याय, पूर्व मंडल, अध्यक्ष उमेश कस्यप जी, रितेश दुबे जी श्री विकास जी, मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड जी, नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया जी, ज्ञान चौबे जी ,लक्ष्मी पांडे जी, श्री अनिमेश चौबे जी, श्री पवन कुजुर सन्तोष चंद्रवंशी, रविन्द्र गुप्ता जी इत्यादि उपस्थित थे

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।